सरकारी सॉफ्टवेयर को किया हैक, बैंक से निकाला 36 लाख का लोन, आरोपी अब नंदिनी पुलिस की गिरफ्त में

जिला पुलिस प्रवक्ता पद्धति तोमर ने बताया कि थाना नंदिनी नगर क्षेत्र अंतर्गत पटवारी हल्का नंबर 16 के ग्राम अछोटी एवं मुरमुंदा तहसील अहिवारा जिला दुर्ग के भुईंया सॉफ्टवेयर को अज्ञात आरोपियों द्वारा हैक कर छेड़छाड़ कर फर्जी तरीके से भारतीय स्टेट बैंक शाखा नंदिनी नगर से 36,00,000/- रुपए का आहरण किया गया था। बैंक से रकम निकालने वाले आरोपी दीनू राम यादव पिता सूरज राम यादव निवासी 218 पप्पू किराना स्टोर के पास अमरपुरी सुंदर नगर वार्ड सिलतरा रायपुर व एस राम बंजारे पिता बुधराम बंजारे निवासी ग्राम अछोटी एवं अन्य के द्वारा एक राय होकर षड्यंत्र पूर्वक अवैध लाभ अर्जित करने के लिए ऑनलाइन राजस्व अभिलेख में छेड़छाड़ कर मूल खसरा नंबर के रकबा में कूटरचित तरीके से नए खसरा नंबर का बंटकन कर नया खसरा सृजित कर दुरुपयोग किए जाने के संबंध में प्रस्तुत आवेदन पर अपराध क्रमांक 201/2023 धारा 419, 467, 468(क), 470(घ), 471(छ) भादवि एवं 66(सी) आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दौरान विवेचना प्राप्त दस्तावेज एवं साक्ष्य के आधार पर मुख्य आरोपी दीनू राम यादव के द्वारा बैंक के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी तरीके से बैंक से 36,00,000/- रुपए निकाल कर उक्त रकम को विभिन्न खातों में हस्तांतरित कर दिया गया था। जिसमें से 20,25,321/- रुपए को नंद किशोर साहू निवासी सेक्टर 08 सड़क 22 क्वाटर नंबर 5-बी भिलाई जिला दुर्ग के खाता में आया था। जिसे आरोपी नंद किशोर साहू द्वारा अपने प्रायवेट कंपनी भिलाई दुर्ग फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी में इन्वेस्ट कर रकम का दुर्विनियोग किया जाना पाए जाने से 28 अगस्त को गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम आरोपी – नंद किशोर साहू निवासी सेक्टर 08 सड़क 22 क्वाटर नंबर 5-बी भिलाई जिला दुर्ग

8 thoughts on “सरकारी सॉफ्टवेयर को किया हैक, बैंक से निकाला 36 लाख का लोन, आरोपी अब नंदिनी पुलिस की गिरफ्त में

  1. Alright SlotomaniaSlots fans! I’ve been spinning those reels for ages and gotta say, the graphics are slick and the payouts…well, sometimes they’re generous. But hey, that’s gambling, right? Worth a shot for some fun and a chance at a win. Check it out here: slotomaniaslots

  2. Yo, Wild Aces! If you’re looking for a solid online poker room, give this one a look. The tables can get pretty intense, but that’s part of the fun, isn’t it? Just remember to bluff responsibly! Find out more here: wild aces

  3. Bingo lovers, listen up! Betplaybingo has some seriously fun games and the community is pretty chill. If you like dabbing and chatting, it’s worth checking out. Maybe you’ll even shout ‘Bingo!’ It’s over at betplaybingo!

  4. Автоматизированное продвижение стало возможным благодаря xrumer, но важно соблюдать осторожность.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *