
कवर्धा, [12 June]: नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने आज अपने कार्यकाल के पहले 100 दिन पूरे होने पर नगर पालिका परिषद कवर्धा में आयोजित एक कार्यक्रम में अपनी उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर 100 दिन पूरे होने पर एक पुस्तिका का विमोचन कर उसे जनता के नाम समर्पित किया गया। साथ ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया गया, जिसमें अब तक किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई।
स्वच्छ, सुंदर और विकसित कवर्धा का लक्ष्य
श्री चंद्रवंशी ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाना है। उन्होंने बताया कि बीते 100 दिनों में नगर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है, साथ ही कई वार्डों में सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत और नालियों की सफाई जैसे बुनियादी कार्यों को भी प्राथमिकता दी गई है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्री चंद्रवंशी ने पारदर्शी प्रशासन और जनता को सहभागिता को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि नगरवासियों का सहयोग और विश्वास ही उनकी असली ताकत है और आगे भी शहर के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव की छत्तीसगढ़ सरकार में उपमुख्यमंत्री और कवर्धा विधायक विजय शर्मा जी के कुशल नेतृत्व एवं सांसद संतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन से नगर विकास की एक नई इबारत लिखी जा रही है।
‘ट्रिपल इंजन’ सरकार की गति से विकास
चंद्रवंशी ने कहा कि नगर पालिका टीम पूरे कवर्धा वासियों को विश्वास में लेकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि “ट्रिपल इंजन” वाली सरकार की गति से कार्य दिए गए हैं, वहीं भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई बड़े निर्माण कार्य भी शुरू किए गए हैं। उन्होंने दोहराया कि आने वाले समय में कवर्धा नगर पालिका नई ऊंचाइयों को छुएगी। उन्होंने बताया कि स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य करते हुए सभी वार्डों में स्वच्छता टीम को अभियान के साथ-साथ प्रत्येक रविवार को तालाबों की सफाई का अभियान जन भागीदारी बढ़ाने और जागरूकता की दृष्टि से प्रारंभ किया है। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि शहर को आगे बढ़ाने के लिए स्वच्छ, सुंदर बनाने के लिए संयुक्त भागीदारी की हमेशा आवश्यकता होती है।
100 दिन की पुस्तिका में विकास का खाका
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने 100 दिन कार्यकाल के पूरे होने पर “शहर विकास पर आधारित पुस्तिका” का विमोचन किया, जिसमें उन्होंने बताया कि यह पुस्तिका केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि जनता के प्रति उनकी जवाबदेही और पारदर्शिता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस पुस्तिका में क्षेत्रवार विकास कार्यों की जानकारी, संदेश, भविष्य का विजन व स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए कार्यों को दर्शाया गया है।
प्रमुख विकास कार्य जो शुरू हो चुके हैं
चंद्रवंशी ने नगर पालिका क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
- करपात्री स्कूल के सामने हनुमंत वाटिका का निर्माण।
- नगर पालिका कार्यालय के सामने चौपाटी का निर्माण।
- नगर पालिका के पीछे वन विभाग कार्यों के सामने फूड पार्क का निर्माण।
- शिवाजी चौक का निर्माण।
- अटल परिसर का निर्माण।
- करपात्री स्कूल से होते हुए जिला पंचायत, बीएसएनएल कार्यालय से पीजी कॉलेज एवं पीजी कॉलेज से लेकर करात्री स्कूल तक वॉकिंग ट्रैक का निर्माण।
- पुराना नगर पालिका में पालिका बाजार का निर्माण।
- इसी तरह घोठिया रोड का चौड़ीकरण, रायपुर-बिलासपुर मार्ग का सड़क निर्माण।
- वार्ड क्रमांक 25 व 26 के निवासियों के लिए पानी टंकी का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा चुका है।
कार्यक्रम में गणमान्य लोगों की उपस्थिति
पुस्तिका विमोचन के अवसर पर स्थानीय प्रतिनिधित्व पूर्व विधायक अशोक साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार भट्ट, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल ठाकुर, देवकुमारी चंद्रबंशी, मनहरण कौशिक, राजेन्द्र सलूजा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, भाजपा प्रवक्ता जसविंदर बग्गा, शहर मंडल अध्यक्ष सतविंदर पाहुजा सहित नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, सभापतिगण और पार्षदगण उपस्थित रहे।

nv8casino looks like a good new option. The design is clean and modern, and they seem to have a good variety of slots. Going to give it a try! Find it at nv8casino.
777pinasgame, huh? Sounds lucky! I’m always down for a bit of online fun. Hope the slots are hot and the games are smooth. Time to spin some reels! Fingers crossed for a win at 777pinasgame!
9betcassino, I see you! Thinking of giving this a go. The name’s catchy. Hopefully, the casino games are just as good. Let’s roll the dice over at 9betcassino and see what happens!
VK88casino… New name to me! Always on the lookout for a decent online casino. Wonder if they have good bonuses and a wide selection of games. Wish me luck at vk88casino!