
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रतिनिधि नंदनेहा के नेतृत्व में प्राप्त सूचना के आधार पर खाद्य निरीक्षक, कृषि विभाग, नायब तहसीलदार एवं पटवारी की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बजरंग ट्रेडर्स दुकान की जांच की गई। जांच में पाया गया कि बजरंग ट्रेडर्स के संचालक द्वारा किसानों को यूरिया खाद शासकीय दर 266 रुपये प्रति बोरी के स्थान पर 850 रुपये में बेचा जा रहा था। यह दर शासन द्वारा निर्धारित मूल्य से लगभग चार गुना अधिक है। जिस पर संयुक्त टीम द्वारा दुकानदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई।
अनुविभागीय अधिकारी श्री नंदनेहा ने बताया कि शासन ने किसानों की सुविधा हेतु उर्वरकों की कीमतें तय कर रखी हैं। ऐसे में अगर कोई दुकानदार निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर खाद बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उल्लेखनीय है कि शासन-प्रशासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक किसान को समय पर और उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध हो सके ताकि किसान अच्छी फसल ले सकें।
जिले में कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा के निर्देशन में उर्वरक दुकानों की नियमित जांच की जा रही है। साथ ही किसानों से अपील की गई है कि यदि कहीं पर निर्धारित दर से अधिक पर खाद बेचा जा रहा है तो तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दें।

Looking for the VIP treatment? qqbr4vip is where it’s at. Top-notch service and seriously good promos. Get your VIP on with qqbr4vip